img

Breaking News

    गर्मियों का फल तरबूज मात्र एक स्वादिष्ट फल नहीं है बल्कि पानी से भरपूर त्वरित उर्जा देने वाला फल है। तरबूज में 96% पानी होता है और प्यास को भी शांत करता है। तरबूज खाने से शरीर में शीतलता का अनुभव होता है। तरबूज में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, बी, सी और आयरन के अलावा मैग्नीशियम और पोटैशियम भी पाया जाता है।

    तरबूज की उत्पत्ति बेल के रूप में हुई। रेतीली भूमि में तरबूज की खेती की जाती है। यह एक ऐसा फल है जिसे संपूर्ण भारत में उगाया जाता है। उत्तर भारत के लोग इस फल को ज्यादा महत्व देते हैं।
    तरबूज के सेवन से शरीर में लू का प्रकोप भी कम होता है और गर्मी की बेचैनी से सुरक्षा होती है। कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन,खनिज लवण, फास्फोरस और कैल्शियम से भरपूर तरबूज खून साफ करने के साथ पथरी, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे से बचाता है। तरबूज शीतल, क्षारयुक्त, पित्तवर्धक,मूत्रवर्धक,और कफ वायुनाशक होता है। तरबूज शक्तिवर्द्धक भी होता है। तो आइए इसके फायदों के बारे में जनते हैं।