img

Breaking News

     

     नई दिल्ली। 

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी को लेकर शनिवार को सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्रियों का काम ''कॉमेडी सर्कस'' चलाना नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था को सुधारना है।

    उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''भाजपा नेताओं को जो काम मिला है उसको करने की बजाय वे दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं। नोबेल पाने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया, नोबेल जीता।'' प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा, ''अर्थव्यवस्था ढही जा रही है। आपका काम उसको सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलाना।''

    दरअसल, गोयल ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 2019 के नोबेल पुरस्कार के लिए चुने गये भारतीय-अमेरिकी अभिजीत बनर्जी को शुक्रवार को वाम की ओर झुकाव वाला बताया। गोयल ने पुणे में संवाददाताओं से कहा, ''मैं अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार जीतने की बधाई देता हूं। आप सभी जानते हैं कि उनकी सोच पूरी तरह वाम की ओर झुकाव वाली है।"

    भाजपा नेता ने कहा कि बनर्जी ने कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित 'न्याय' योजना का समर्थन किया और भारत की जनता ने उनकी सोच को नकार दिया। बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगा रही है और इस समय उपलब्ध आंकड़े बहुत जल्द देश की अर्थव्यवस्था के उबरने का आश्वासन नहीं देते।

     

     

     

     

    Recent News

    • दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर नाराज सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आधे घंटे में विशेषज्ञ को बुलाओ

      06-11-2019

    • राममंदिर से राफेल तक, अगले 8 दिनों में CJI सुनाएंगे इन बड़े मामलों में फैसले

      06-11-2019

    • PM Modi in Bangkok : आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

      06-11-2019

    • महाराष्ट्र: अमित शाह से मुलाकात के बाद फडणवीस बोले- कौन क्या बोलता है, मैं नहीं कह सकता

      06-11-2019

    • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिक्किम को बताया प्रदूषण मु्क्त राज्य, जानें वजह

      06-11-2019

    • Delhi Odd Even Live Updates: दिल्ली में ऑड-ईवन लागू, केजरीवाल ने साधा निशाना, कहा- राजनीति कर रहे प्रकाश जावड़ेकर

      06-11-2019