img

Breaking News

     

    लखनऊ। 

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों पर हुए उप चुनाव में मतों की गिनती शुरू हो गई है। आठ बजे से शुरू मतगणना में पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। 11 में से नौ सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। मतगणना में 109 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। मतगणना कुल 25 से अधिक चक्र की होगी।

    लखनऊ की कैंट, सहारनपुर की गंगोह, रामपुर, अलीगढ़ की इगलास, कानपुर की गोविन्द नगर, चित्रकूट की मानिकपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी की जैदपुर, बहराइच की बलहा, मऊ की घोसी व अम्बेडकरनगर की जलालपुर सीटों के परिणाम आज आ जाएंगे। 

     

    भाजपा ने लखनऊ कैंट, बहराइच की बलहा, कानपुर की गोविंद नगर, अलीगढ़ की इगलास, प्रतापगढ़ की प्रतापगढ़ सदर, मऊ की घोसी व चित्रकूट की मानिकपुर में बढ़त बना ली है। सपा के प्रत्याशी रामपुर व बाराबंकी के जैदपुर और बसपा के अम््बेडकरनगर के जैदपुर व कांग्रेस के सहारनुपर के गंगोह में बढ़त पर हैं।  

    प्रतापगढ़ से भाजपा समर्थित अपना दल के प्रत्याशी राज कुमार पाल, कानपुर के गोविंदनगर से भाजपा के सुरेंद्र मैथानी, लखनऊ कैंट से भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी, अलीगढ़ के इगलास से भाजपा के राजकुमार सहयोगी, बहराइच के बलहा से भाजपा के सरोज सोनकर, मऊ के घोसी से भाजपा के विजय राजभर और चित्रकूट के मानिकपुर से भाजपा के आंनद शुक्ला बढ़त पर हैं। 

    रामपुर की रामपुर सदर से सपा की डॉ. तजीन फात्मा ने भाजपा के भारत भूषण गुप्ता पर बढ़त बना ली है। बाराबंकी के जैदपुर से सपा के गौरव रावत ने भाजपा के अम्बरीष रावत पर बढ़त बना ली है।  

    सहारनपुर के गंगोह में कांग्रेस नेता इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद ने सपा के चौधरी इंद्रसेन व भाजपा के किरत सिंह पर बढ़त बना ली है। 

    अम्बेडकर नगर के जलालपुर में बसपा की डॉ. छाया वर्मा ने भाजपा के डॉ. राजेश सिंह पर बढ़त बना ली है।

    गंगोह उपचुनाव : 20 वा राउंड 

    नोमान मसूद (कांग्रेस) 52909 

    किरत सिंह (भाजपा) 41917 

    चौधरी इंद्रसेन (सपा) 34961

    चौधरी इरशाद (बसपा) 16202

    मानिकपुर- उपचुनाव -17वां राउंड

    आनंद शुक्ला (भाजपा) 42,039

    निर्भय सिंह पटेल (सपा) 29,067

    राज नारायण (बसपा)  21,589

    रंजना पांडेय (कांग्रेस)  4,539

    नोटा - 1,691            

    भाजपा आगे मत :  12,972 

    जलालपुर विधानसभा उपचुनाव 12वां चक्र 

    डॉ. छाया वर्मा (बसपा) 30243

    डॉ. राजेश सिंह (भाजपा) 25083

    सुभाष राय (सपा) 21618

    सुनील मिश्र (कांग्रेस) 1321

    बलहा विधान सभा उपचुनाव के 26वें राउंड की मतगणना 

    सरोज सोनकर (भाजपा) -80844

    किरन भारती (सपा) -38437

    रमेश गौतम (बसपा)-29025

    मन्नू देवी (कांग्रेस) 1184 

    रामपुर सीट : 20वा राउंड

    डॉ. तजीन फात्मा- सपा- 52158

    भारत भूषण गुप्ता- भाजपा-35021

    अरशद अली गुड्डू- कांग्रेस -3229

    ज़ुबैर मसूद खान- बसपा-1055

    सपा  17137 वोट से आगे

    इगलास में भाजपा ने पाचवें चक्र में ली बढ़त

    अलीगढ़ की इगलास सुरक्षित सीट पर चार राउंड तक पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने पांचवें चक्र में बढ़त बना ली। 

    24 राउंड की मतगणना पूरी।

    अभय कुमार (बसपा)-1260

    उमेश कुमार (कांग्रेस)-356

    राजकुमार सहयोगी (भाजपा)- 2288

    पुष्पेंद्र कुमार-15

    मुकेश कुमार (लोकदल)-189

    विकास कुमार-19

    हरीश धनगर-67

    नोटा - 42

    कुल योग -4236

    गंगोह उपचुनाव -चौथा राउंड

    नोमान मसूद (कांग्रेस) 12490 

    किरत सिंह (भाजपा) 8818

    चौधरी इंद्रसेन (सपा)8993  

    चौधरी इरशाद (बसपा)3815 ।

    रामपुर :-चौथा राउंड सपा आगे

    तंज़ीन फ़ातिमा (सपा) 10143 वोट

    भारत भूषण गुप्ता (भाजपा) 4316 वोट

    अरशद अली गुड्डू (कांग्रेस)630वोट

    ज़ुबैर मसूद खान (बसपा)147 वोट।

    बाराबंकी : मतगणना का पांचवां चक्र पूरा

    भाजपा (अम्बरीष रावत) 11384

    सपा (गौरव रावत) 18351

    कांग्रेस(तनुज पुनिया) 11586 

    बसपा (अखिलेश आंबेडकर)  4030।

    लखनऊ कैंट - 4 च्रक तक का मतगणना परिणाम

    सुरेश तिवारी (भाजपा)8392

    कैप्टन आशीष चतुर्वेदी (सपा)3938

    अरुण द्विवेदी (बसपा) 1471

    दिलप्रीत (कांग्रेस) 2029।

    बहराइच की बलहा - दूसरे राउंड की मतगणना पूरी

    सरोज सोनकर (भाजपा) 7081

    किरन भारती (सपा)2384

    रमेश गौतम (बसपा) 1432

     

    मन्नू देवी (कांग्रेस) 111।

    जलालपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना का दूसरा चक्र पूरा

    भाजपा (डॉ. राजेश सिंह) 2021

    सपा (सुभाष राय) 1665

    कांग्रेस(सुनील मिश्र) 50

    बसपा (डॉ. छाया वर्मा)  3421।

    प्रतापगढ़ सदर विधानसभा सीट

    प्रतापगढ़ सदर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतों की एक राउंड की गिनती हो गयी है।

    प्रथम चक्र में बीजेपी के राज कुमार पाल- 2414

     

    सपा के बृजेश वर्मा -935 

    कांग्रेस के नीरज त्रिपाठी-905

    विधानसभा चुनाव में आज के नतीजे सत्ता पर काबिज भाजपा समेत मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस के भविष्य की दिशा भी तय करेंगे। योगी आदित्यनाथ सरकार के आधा कार्यकाल पूरे होने पर हुए इस चुनाव में सरकार के कामकाज पर मुहर लगेगी तो यह तस्वीर भी साफ होगी कि 2022 में भाजपा के मुकाबले कौन सी पार्टी मैदान भी होगी इसकी तस्वीर भी साफ हो जाएगी। 

     

     

     

     

     

     

    Recent News

    • पटेल जयंती पर उत्तराखंड में लगाई गई एकता की दौड़, चलाया सफाई अभियान

      31-10-2019

    • recent post

      कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस ट्रेन में गैस सिलिंडर पर नाश्‍ता बना रहा था यात्री, विस्फोट में 65 की मौत

      31-10-2019

    • recent post

      कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में PAK फायरिंग में एक नागरिक की मौत, दो जवानों सहित 7 घायल

      30-10-2019

    • recent post

      वाराणसी में एक ही परिवार के चार लोगों ने दी जान, आत्‍महत्‍या की बात जानकार परिवार में मचा हड़कंप

      30-10-2019

    • recent post

      पाकिस्तान अब नागरिक इलाकों पर बरसा रहा है गोलियां,दो की मौत और 13 घायल

      30-10-2019

    • recent post

      तेलंगाना में 17 साल की ये लड़की एक दिन के लिए बनाई गई पुलिस कमिश्नर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

      30-10-2019