Breaking News
Regional Headlines | 25-10-2019
नई दिल्ली।
दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे/रुझानों में महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। गठबंधन की 159 सीटों पर बढ़त है। हरियाणा में भाजपा 40 और कांग्रेस को 31 सीटों पर आगे है। लेकिन, 10 महीने पहले जननायक जनशक्ति पार्टी (जजपा) बनाने वाले दुष्यंत चौटाला किंगमेकर बनते नजर आ रहे हैं। जजपा के खाते में 10 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, दोनों ही राज्यों में भाजपा को करीब 35 सीटों का घाटा होता दिख रहा है।
महाराष्ट्र में शिवसेना की मांग सत्ता में 50-50 भागीदारी
महाराष्ट्र में 58 सीटों पर आगे चल रही शिवसेना ने गठबंधन सरकार में बराबर की भागीदारी मांगी है। नतीजे/रुझानों के बीच पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि गठबंधन के लिए 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ था और हम इससे पीछे नहीं हटेंगे। यह मैं अपने मन से नहीं कह रहा हूं। लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा के साथ इस पर सहमति बनी थी।
राष्ट्रवाद, धारा 370 की बात करने वाली भाजपा का वोट शेयर घटा
महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने धारा 370 खत्म करने, तीन तलाक और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दे उठाए। उधर, यहां कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों ने बेरोजगारी, किसान, भ्रष्टाचार और अर्थव्यवस्था पर मौजूदा भाजपा सरकारों को घेरा। हरियाणा में 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 58% वोट हासिल हुए थे, जबकि 5 महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत 36% हो गया यानी 22% का नुकसान। उधर, महाराष्ट्र में 2014 विधानसभा में गठबंधन के दलों को 47.6% वोट मिले थे। लोकसभा चुनाव में 51% वोट मिले। इस विधानसभा चुनाव में वोट शेयर घटकर 42% रह गया यानी लोकसभा चुनाव से करीब 9% कम।
अपडेट्स...
महाराष्ट्र का एग्जिट पोल
|
भाजपा+ |
कांग्रेस+ |
अन्य |
इंडिया टुडे-एक्सिस |
166-194 |
72-90 |
22-34 |
एबीपी-सी वोटर |
204 |
69 |
15 |
न्यूज 18- आईपीएसओएस |
243 |
41 |
4 |
टाइम्स नाउ |
230 |
48 |
10 |
टीवी 9- भारत वर्ष |
197 |
75 |
16 |
हरियाणा का एग्जिट पोल
|
भाजपा |
कांग्रेस |
अन्य |
एबीपी-सी वोटर |
72 |
8 |
10 |
टाइम्स नाउ |
71 |
11 |
8 |
न्यूज एक्स |
75-80 |
9-12 |
1-3 |
न्यूज 18- आईपीएसओएस |
75 |
10 |
5 |
टीवी 9- भारत वर्ष |
47 |
23 |
20 |