img

Breaking News

     

    नई दिल्ली। 

    ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी। अन्य दलों के साथ अगर गठबंधन नहीं हुआ तो पार्टी राज्य के 50 विधानसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। इसमें से एक दर्जन सीटों पर पार्टी जीत भी दर्ज करेगी। पार्टी के अर्जुन तिवारी और रांची के अध्यक्ष मो अर्श ने यह बातें कही।

    एक स्थानीय होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन को धारदार बनाने के लिए 27 अक्तूबर को रांची में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हिन्दपीढ़ी में किया जायेगा। इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष हुब्बन मल्लिक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

    उन्होंने कहा कि पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा में चार सीटों पर जीत हासिल किया है। इसके अलावा बिहार के किशनगंज लोकसभा सीट भी अपनी झोली में डाला है। देश की जनता असदुदीन ओवैसी की पार्टी का समर्थन कर रही है।  विरोधी दल मजलिस को मुसलमानों का पार्टी बताकर लोगों को गुमराह करने की असफल कोशिश करती रही है।

    मजलिस हर धर्म और वर्ग के लोग हैं। ओवैसी एकमात्र नेता है जो समानता और संवैधानिक स्तर पर राजनीति की पैरवी करते हैं। झारखंड के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा और स्वस्थ्य सेवा की स्थिति सबसे बदतर है। रिम्स जैसे बड़े संस्थान में लोग जमीन पर लेटकर इलाज कराने को मजबूर हैं। प्रदेश में हजारों सरकारी स्कूलों को बंद कराने के बाद सरकार अब निजी स्कूलों को बंद कराने पर अमादा है।

     

     

     

     

     

     

     

    Recent News

    • पटेल जयंती पर उत्तराखंड में लगाई गई एकता की दौड़, चलाया सफाई अभियान

      31-10-2019

    • recent post

      कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस ट्रेन में गैस सिलिंडर पर नाश्‍ता बना रहा था यात्री, विस्फोट में 65 की मौत

      31-10-2019

    • recent post

      कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में PAK फायरिंग में एक नागरिक की मौत, दो जवानों सहित 7 घायल

      30-10-2019

    • recent post

      वाराणसी में एक ही परिवार के चार लोगों ने दी जान, आत्‍महत्‍या की बात जानकार परिवार में मचा हड़कंप

      30-10-2019

    • recent post

      पाकिस्तान अब नागरिक इलाकों पर बरसा रहा है गोलियां,दो की मौत और 13 घायल

      30-10-2019

    • recent post

      तेलंगाना में 17 साल की ये लड़की एक दिन के लिए बनाई गई पुलिस कमिश्नर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

      30-10-2019