img

Breaking News

    देहरादून।  

    राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग की ओर से सभी जनपदों में क्रास कंट्री का आयोजन किया गया। दून में पुरुष वर्ग में मुकेश रावत और महिला वर्ग में रेशम पटेल ने दौड़ जीती। 

    देहरादून में बिंदाल पुल चौक से क्रॉस कंट्री को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पुरुष वर्ग में उत्तराखंड पुलिस के मुकेश रावत और महिला वर्ग में रेशम पटेल विजेता रही। 

    सात किलोमीटर की दौड़ बिंदाल पुल चौक से शुरू होकर दून स्कूल तिराहा, पोस्ट ऑफिस तिराहा, गोल्फ कोर्स तिराहा होते हुए वापस बिंदाल पुल चौक पर सम्पन्न हुई। 

    दोनों ही वर्गों के प्रथम दस दस विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मसूरी विधायक गणेश जोशी, डीएम एसए मुरुगेशन, अर्जुन अवार्डी सुरेंद्र सिंह कनवासी, गुरुफूल सिंह, प्रशांत आर्य आदि मौजूद रहे।

    चंपावत में खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय 2.5 किमी दौड़ गोरलचौड़ मैदान में आयोजित की गई। दौड़ में रोहित सिंह प्रथम, नरेंद्र सिंह द्वितीय, मनोज ऐरी ने तृतीय, अमित कुमार चतुर्थ, संजय सिंह पंचम व सुरेंद्र सिंह ने षष्टम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र तिवारी, एडीएम हेमन्त कुमार वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, कैलाश सिंह, खेल अधिकारी आरएस धामी मौजूद रहे।

    Recent News

    • कौन है अनुसूया साराभाई, जिनके 132वे जन्मदिन पर डूडल बनाकर गूगल ने किया है याद

      11-11-2017

    • अनुष्‍का शेट्टी ने अपने प्यार का खुलासा किया, इस भारतीय क्रिकेटर पर फिदा

      11-11-2017

    • MP साक्षी महाराज : पद्मावती फिल्म है राष्ट्रीय अस्मिता से छेड़छाड़, फिल्म निर्माता पैसे के लिए नंगे होने को तैयार

      11-11-2017

    • PARADAISE PAPER : कॉरपोरेट मन्त्री थे वीरप्पा मोइली जब उनका बेटा विदेशों में काला धन ठिकाने लगा रहा था

      11-11-2017

    • AAP नेता कुमार विश्वास सहित 8 नेताओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, चुनाव आयोग कार्रवाई

      11-11-2017

    • JNU में हिन्दू देवी के सन्दर्भ में आपत्तिजनक साहित्य बांटा गया, हंगामे के बाद कुलपति ने दिए जांच के आदेश

      11-11-2017