Breaking News
Big Breaking | 22-11-2017
नई दिल्ली।
आज का गूगल डूडल डॉक्टर रखमाबाई राउत के नाम है. भारत की पहली महिला डॉक्टर्स में से एक रखमाबाई राउत का आज 153वां जन्मदिन है. रखमाबाई का जन्म जनार्दन पांडुरंग और जयंतिबाई के घर हुआ था. ये बढ़ई समुदाय से थे.
जनार्दन पांडुरंग की मौत के वक्त रखमाबाई 8 साल की थीं. 11 की होने पर उनके घरवालों ने उनकी शादी करवा दी. मगर रखमा ने पति के साथ जाने से मना कर दिया. रखमा के सौतेले पिता ने इसमें उनकी सहायता की.
बाद में रखमा के पति न बॉम्बे हाई कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की. रखमाबाई ने कहा कि वो जेल चली जाएंगी मगर पति के पास नहीं जाएंगी. इसके बाद वो लंदन स्कूल ऑफ मेडिसिन में डॉक्टरी की पढ़ाई करने गईं. एक डॉक्टर के अलावा उन्हें एक नारीवादी के तौर पर भी याद किया जाता है.