img

Breaking News

  • क्या है जो मोदी को महान बनने से रोकता है

पौड़ी, कोटद्वार।

पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर उनके भाजपा में शामिल होने संबंधी चर्चा को बेबुनियाद करार दिया है। कहा कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं और वह इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं व पार्टी के हित में लगातार कार्य करते रहेंगे।

पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत के भाजपा का दामन थामने संबंधी अफवाह पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चल रही थी। सोमवार को नगर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक रावत ने कहा कि भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने के बाद भी भाजपा ने लगातार दो बार उनका टिकट काटा, लेकिन कांग्रेस ने केवल दस दिन में उन पर भरोसा करते हुए उन्हें यमकेश्वर से अपना विधानसभा प्रत्याशी बनाया। कांग्रेस पार्टी के इस अहसान को वह कभी नहीं भुला सकते। 

कहा कि कुछ लोग उनकी लोकप्रियता को धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया में उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाह फैला रहे हैं। इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। कहा कि अब तक के राजनीतिक सफर में उनके ऊपर किसी भी तरह का आरोप नहीं लगा। 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने भले ही जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल कर ली हो, लेकिन अब जनता उनकी चाल को समझ चुकी है। आने वाले नगर निगम चुनाव में जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान का मन बना चुकी है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल आदि मौजूद रहे। 

Recent News

  • जम्मू में सेना के कैंप पर आतंकी हमला : दो जवान शहीद और एक आतंकी ढेर, गरुड़ कमांडों ने संभाला मोर्चा

    10-02-2018

  • रेलवे दिखायेगा अपने 13000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता, जानें क्या है इसकी वजह

    10-02-2018

  • महिला ने सड़क में दिया नवजात को जन्म, आधार न होने से अस्पताल ने नहीं किया इलाज

    10-02-2018

  • महिला ने सड़क में दिया नवजात को जन्म, आधार न होने से अस्पताल ने नहीं किया इलाज

    10-02-2018

  • JDU विधायक ने दिया इस्तीफ़ा तो RJD नेता तेजस्वी ने उड़ाया CM नितीश का मखौल

    10-02-2018

  • किन्नौर में बर्फबारी नहीं होने से सेब व काला जीरा पर छाए संकट के बादल

    10-02-2018