img

Breaking News

    देहरादून,18 जून !

       विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने मध्य प्रदेश में आंदोलनकारी किसानों पर पुलिस फायरिंग के  बहाने शिवराज सरकार और मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है ! इन्वर्टिस में विहिप के किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विहिप नेता तोगड़िया ने कहा कि एक तरफ तो सरकार कश्मीर में पत्थरबाजों पर कड़ी कार्रवाई बजाय रबर की गोली चला रही है तो फिर किसानों पर गोलियां क्यों दागी गईं।

    अपने सम्बोधन में प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पूरे देश में किसान प्रताड़ित हैं। मप्र, महाराष्ट्र में किसान आंदोलन पर उतर आया है। देश भर के किसान सड़कों पर आ गए तो पूरी व्यवस्था चरमरा जाएगी। ऐसे में जरूरी है कि सभी राजनैतिक दल एक मंच पर आएं और किसानों के हित में नियम-कानून बनाए जाएं। किसानों को लागत की डेढ़ गुना कीमत दी जाए और केंद्र इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाए।

    विहिप नेता ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब उधोगपतियों का कर्ज माफ हो सकता है तो फिर गरीब किसानों का क्यों नहीं। देश में केवल 7200 सरकारी केंद्रों पर किसानों से अनाज खरीदा जा रहा है। इनकी संख्या 42 हजार की जाए। भाजपा ने चुनाव से पहले किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था जिसे ईमानदारी से पूरा किया जाना चाहिए।