Breaking News
HP Big News | 09-11-2017
शिमला।
हिमांचल प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा की 68 सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। प्रदेश में 12 बजे तक प्रदेश में कुल 28.6 फीसद मतदान हुआ है। जबकि पहले दो घंटे में सुबह दस बजे तक 13.72 फीसद मतदान हुआ था। प्रदेश में अब तक कांगड़ा में सर्वाधिक 40 फीसद मतदान हुआ है।
हिमाचल प्रदेश के सबसे दुर्गम पोलिंग स्टेशन बड़ा भंगाल में अभी तक 23 वोट पड़े हैं। जिला कांगडा के बैजनाथ के तहत आने वाले इस बूथ में चुनाव करवाने के लिए पोलिंग पार्टी हेलीकॉप्टर से गई है।
हमीरपुर में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे व हमीरपुर के भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने वोट डाला। वहीं, वीरभद्र सिंह और उनके पुत्र विक्रमादित्य ने शिमला में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बिलासपुर में परिवार सहित मतदान किया। उनके मुताबिक, मतदान को लेकर भाजपा में भारी जोश है। जनता इस बार कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी, जनता को कुशासन से मुक्ति मिलेगी।
समीरपुर में बर्फी देवी ने अपना वोट डाला। शिमला के रामपुर में लोगों ने अपना वोट डाला। मंडी में पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम ने मतदान किया। मंडी जिले में अब तक 15.50 फीसद मतदान हुआ। धर्मशाला में भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने मतदान किया। स्वास्थ्य मंत्री क़ौल सिंह ठाकुर ने द्रंग में मतदान किया।
हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र ठाकुर परिवार सहित मतदान किया। नाचन हलके से भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार ने भी मतदान किया। कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र के तहत मशोबरा के मतदान केंद्र पर 788 में से अभी तक 62 लोगों ने मतदान किया है। 83 वर्षीय परस राम के मुताबिक, हिमाचल में इस बार कांटे की टक्कर है।
हिमाचल में 50 लाख से अधिक मतदाता 337 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पहले यह संख्या 338 थी, लेकिन बड़सर से एक प्रत्याशी की मौत हो चुकी है। प्रदेश में पहली बार सभी सीटों पर वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रोल (वीवीपैट) मशीनों का उपयोग होगा।