img

Breaking News

    देहरादून। 

    उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल बीएल जोशी का निधन हो गया। दिल्ली के एम्स अस्पताल में शुक्रवार को अंतिम सांस ली। तीसरे राज्यपाल के रूप में उत्तराखंड आए जोशी ने अपने पौने दो साल के कार्यकाल में गहरी छाप छोड़ी।

    राजस्थान के नागौर जिले के छोटी काठू गांव में जन्में जोशी अपने कार्यकाल में सरल स्वभाव के साथ कुशल प्रशासक के रूप में मशहूर रहे। उनके निधन पर राज्य में शोक भी लहर है। जोशी ने 29 अक्टूबर 2007 को राज्यपाल का कार्यभार संभाला था। पांच अगस्त 2009 तक इस पद रहते हुए वो राज्य के दुख-सुख से भी जुड़े रहे। वर्तमान राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने भी उनके साथ वर्ष 2004 से वर्ष 2007 तक दिल्ली में काम किया। जून 2004 से अप्रैल 2008 तक जोशी दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में कार्यरत थे। उस दौरान डॉ. पॉल दिल्ली के पुलिस कमिश्नर थे।

    डॉ. पॉल ने कहा कि स्वर्गीय जोशी एक कुशल प्रशासक थे। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवार को भी शक्ति देने की कामना की। राज्यपाल की ओर से उनके एडीसी ने स्व० बीएल जोशी की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सरकारी प्रवक्ता मदन कौशिक ने भी स्वर्गीय जोशी के निधन पर शोक जाहिर किया और उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

     

    Recent News