img

Breaking News

     

    भिलाई। 

    भिलाई इस्पात संयंत्र में शुक्रवार की दोपहर एक बार फिर हादसा हो गया। इस हादसे में 7 कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को सेक्टर 9 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

    बताया जा रहा है कि यहां हॉट मेटल का लेडल फटने की वजह से यह हादसा हुआ। घटना के विषय में मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे हॉट मेटल के एक लेटल में अचानक विस्‍फोट हुआ और वो फट गया। इस दौरान इसके आसपास खड़े 7 कर्मचारी इसकी जद में आ गए। बताया जा रहा है कि लेडल में पहले से कुछ मात्रा में पानी था और जैसे ही इसमें हॉट मेटल डाला गया, वीजल में विस्‍फोट हो गया। घायल सात कर्मचारियों में से तीन की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है।