img

Breaking News

  • LIVE : लखनऊ में बोले अमित शाह- CAA के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा, दंगे कराए जा रहे
  • गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो, शुक्रवार को पहुंचेगे दिल्ली

 

नई दिल्ली। 

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ गिरफ्तार हुए लोगों से मिलने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार की सुबह  वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने पहले राजघाट (भैंसासुर) पर स्थित रविदास मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद वह नाव से गंगा के रास्ते रामघाट पहुंचीं। नाव पर चढ़ने से पहले आपाधापी के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू पानी में गिर गए, हालांकि वहां मौजूद सुरक्षाकमिर्यों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत संभाला। 
प्रियंका गांधी आंदोलनकारी बीएचयू के छात्रों और सिविल सोसायटी के सदस्यों से मुलाकात करेंगी। इसमें दुधमुंही बच्ची चंपक के माता-पिता सहित कई अन्य समाज कार्यकर्ताओं शामिल होंगे।

CAA प्रदर्शनकारियों से मिलने नाव से पहुंचीं प्रियंका गांधी, तभी पानी में गिरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ गिरफ्तार हुए लोगों से मिलने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार की सुबह वाराणसी पहुंचीं।
 

19 दिसम्बर को बेनियाबाग में सीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान करीब पचास से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इन सभी लोगों से प्रियंका मिलेंगी। प्रियंका गांधी लगातार आंदोलनकारियों के पक्ष में आवाज उठाती रही हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर कई ट्वीट के जरिये हमला बोला था। 19 दिसंबर को हुई गिरफ्तारी में दुधमुंही बच्ची चंपक के माता-पिता एकता और रवि भी थे। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था कि नागरिक प्रदर्शन को दबाने के लिए बीजेपी सरकार ने अमानवीयता दिखाई है।
एक अन्य ट्वीट में प्रियंका ने कहा था कि बनारस में कई सारे छात्र, अंबेडकरवादी, गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उनको जेल भेज दिया है। एक परिवार का एक साल का बच्चा अकेले है।शांतिपूर्ण प्रदर्शन की ये सजा। सरकार का व्यवहार हद से बाहर हो चुका है।

 

 

 

 

Recent News