img

Breaking News

    स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का ससुराल देहरादून में है। यहां नेमी रोड पर धोनी की पत्नी साक्षी के परिवार वाले रहते हैं। पिछली बार की तरह धोनी ने बेटी जीवा का तीसरा बर्थडे उसके ननिहाल में ही सेलिब्रेट किया गया। 

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का तीसरा जन्मदिन 6 फरवरी को सेलिब्रेट किया गया। जीवा ने नानी और मां संग बर्थडे मनाया। इस समय धोनी साउथ अफ्रीका टूर पर हैं, इसलिए वह इस इवेंट में शामिल नहीं हो पाए। बताया जा रहा है साक्षी के मायके पर पिछले दो दिन से यहां जन्मदिन को लेकर पूजा भी चल रही है। पिछली बार भी जीवा ने ननिहाल में ही बर्थडे सेलिब्रेट किया था। पिछली बार जीवा का जन्मदिन मनाने के लिए धोनी भी देहरादून आए थे। 

    वहीं क्रिकेट प्रेमियों के बीच जितने फेमस धोनी हैं उसकी उनकी क्यूट बेटी जीवा भी हैं। यह भी बता दें कि जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हरियाणा के गुड़गांव में हुआ था। चाहे मैदान या फिर स्टेडियम की कुर्सी पर मां की गोद में बेटी जीवा हर जगह अपने नटखट अंदाज में नजर आती हैं। उन्हें हर कोई अपने कैमरे में कैद करना चाहता है। उनकी बेटी जीवा भी सोशल मीडिया पर खूब पॉपलर हैं। धोनी जीवा की नटखट हरकतों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।