Breaking News
नई दिल्ली।
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और फिर उसे जलाने की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक सभी ने इस घटना पर दुख और रोष व्यक्त किया है। वहीं हाल ही में अभिनेता चिरंजीवी ने भी इस मामले पर बयान दिया है। एक वीडियो मैसेज में चिरंजीवी कह रहे हैं, 'पिछले दो-तीन दिनों में लड़कियों के साथ हुए बलात्कार और हत्या की घटनाएं दिल दुखाने वाली हैं. देश में लड़कियों के लिए एक असुरक्षा और डर का माहौल बन गया है।'
चिरंजीवी ने कहा, 'इस तरह के क्राइम करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। इनमें डर फैलना चाहिए और फांसी दी जानी चाहिए। ऐसे मुजरिमों को जल्द से जल्द पकड़कर सजा देनी चाहिए।'
लड़कियों के लिए चिरंजीवी ने मैसेज देते हुए कहा, 'मैं हर लड़की से कहना चाहूंगा कि वो अपने फोन में 100 नंबर सेव कर लें। इसके साथ ही वो अपने फोन्स में हॉक आय एप्लीकेशन इंस्टाल कर लीजिए। अपने फोन पर शी टीम बटन दबाइए और तेलंगाना पुलिस आप तक पहुंच जाएगी। पुलिस और तकनीक का इस्तेमाल करिए।'