img

Breaking News

  • 66वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स Live Updates: बेस्ट एक्टर बने आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल, देखें विनर्स की पूरी लिस्‍ट
  • LIVE Jharkhand Election Results 2019 : सीएम रघुवर दास से सरयू राय आगे, कांग्रेस+ को रुझानों में बहुमत

 

लखनऊ। 

Lucknow CAB Protest News LIVE नागरिकता अधिनियम, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सहित कई मुद्दों पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने गुुरूवार को धरना द‍िया। सपाईयों ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शनकार‍ियों ने हसनगंज पुल‍िस चौकी में तोड़फोड़कर वहां खड़ी गाड‍ि़यों में आग लगा दी। वहीं नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन करने वाले उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन की तैयारी पर प्रदर्शनकारी भारी पड़े। राजधानी में  चप्‍पे-चप्‍‍‍‍पे पर पुल‍िस तैनात थी। इसके बावजूद पूरा शहर प्रदर्शनकार‍ियों की ग‍िरफ्त में रहा। वहीं हनुुुुुमान सेेेेतु के पास प्रदर्शनकार‍ियोंं ने पथराव कर द‍िया। इस पथराव में एसपी ट्रैफिक घायल हो गए। 

 

 

हसनगंज थाना क्षेत्र खदरा रोड पर पक्के पुल के पास प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल मचाया। प्रदर्शनकार‍ियों ने मदेयगंज पुलिस  चौकी में तोड़फोड़ के बाद वहां खड़ी गाड़‍ियों में आग लगा दी। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद है। बड़ी संख्या में पब्लिक भी जमा है। पुल‍िस ने पक्के पुल पर रास्ता बंद कर द‍िया है। NRC, CAB, के खिलाफ आज पुर्वघोषित विरोध प्रर्दशन में जा रहे लोगों को रोकने के कारण बवाल हुआ।  

लखनऊ कलेक्‍ट्रेट में सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे सपाईयों पर पुल‍िस ने जमकर लाठी चटकाई। रविदास मेहरोत्रा और अनुराग भदौर‍िया के साथ सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे। हंगामा बढ़ते देख पुल‍िस लाठी फटकारकर सबको खदेड़ा।  इस दौरान रविदास मेहरोत्रा और अनुराग भदौर‍िया के साथ कई सपाइयोंं प्रदर्शनकार‍ियों को पुल‍िस ने ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है।  

 

 

वहीं काकोरी में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन की भनक लगते ही पुल‍िस ने पूर्व विधायक इरशाद खां को उनके आवास से गिरफ्तार कर ल‍िया। काकोरी में ताड़तला वार्ड से विरोध जुलूस निकाला गया, जिसको पुलिस फ़ोर्स ने लाठी चला कर खत्म कर दिया । जुलूस सपा नेता सालिम, बसपा नेता अहमद शेर खां, शाहनवाज ने निकाला।

 

 

पार्टी कार्यालय आ रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ को पुलिस ने रास्‍ते में ही हिरासत में लिया। पुल‍िस ने सभी प्रदर्शनकार‍ियों को जीप में भरकर माल थाने पर ले जाया गया। 

 

पुलिस-प्रशासन के बड़े अफसरों ने सड़क मार्च कर लोगों से संपर्क किया। सभी संवेदनशील इलाकों में निगरानी का जिम्मा मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को दिया गया है। देर रात पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने पुलिस लाइन में बैठक कर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। वहीं पार्टी कार्यालय आ रहे सपा कार्यकर्ताओ को पुलिस ने हिरासत में लिया है। विभिन्न संगठनों की ओर से परिवर्तन चौक पर प्रस्तावित धरने के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाई गई। चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ पीएसी भी मुस्तैद है। हर स्थिति में प्रदर्शनकारियों को रोकने की तैयारी है। 

लखीमपुर : कड़ाके की ठंड में जिले का सियासी पारा एक बार फिर से उबलने लगा है। नागरिकता संशोधन कानून पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । लोहिया भवन पर धरना दे रहे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर ल‍िया है। डेढ़ सौ से ज्यादा कार्यकर्ता लाए गए पुलिस लाइन।

 

 

कांग्रेस विधायकों ने भी विधान भवन के बाहर प्रदर्शन कर CAA और NRC के व‍िरोध में प्रदर्शन क‍िया। विधान भवन के बाहर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना देने के बाद कांग्रेस विधायकों ने जुलूस भी न‍िकाला।  सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों से कई संगठन शहर में धारा 144 लागू होने के बावजूद विरोध प्रदर्शन करने पर उतारू हैं। इसे रोकने के लिए प्रशासन अपनी तैयारी में है। दरअसल, विरोध की आड़ में ह‍िंंसा फैलाने की साजिश हो रही है, जिसको लेकर प्रशासन चिंतित है। 

अंबेडकरनगर : नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए विरोध को लेकर सपा के विरोध प्रदर्शन  को देखते हुए जिला प्रशासन ने जबरदस्त नाकेबंदी की है। सपा जिला कार्यालय को पुलिस कर्मियों ने घेर लिया है। डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी खुद मौके पर मौजूद रहकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस बीच कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के लिए टांडा की ओर से आ रहे सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा को पुलिस लाइन के समीप पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसी क्रम में जहांगीरगंज के ब्लॉक प्रमुख धर्मराज यादव को जिला मुख्यालय आते समय पुलिस ने हिरासत में लिया है। विरोध प्रदर्शन को लेकर सफाई अड़े हुए हैं, लेकिन प्रशासन की घेराबंदी के आगे अब तक वह कार्यालय से निकलकर जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित स्थल तक पहुंचने में नाकाम साबित हुए हैं।

 

सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक नजरबंद


सीतापुर : बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने की सपा की बनाई गई रणनीति कायमाब नहीं हो सकी। हंगामा करने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी टाउन हाल स्थित सपा कार्यालय पर पहुंच गए अाैर यहां पर माैजूद सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव, पूर्व विधायक महोली अनूप गुप्ता, पूर्व नगर विधायक राधेश्याम जायसवाल समेत तमाम सपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को पुलिस ने बाहर निकलने नहीं दिया। कार्यालय पर ही नजरबंद कर लिया। पूरे मामले में खुफिया विभाग भी नजरें गड़ाए हुए है। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि शहर समेत पूरे जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में विरोध प्रदर्शन करना कानून का उल्लंघन माना जाएगा। सपा के लोग प्रदर्शन न करें, इसलिए इन्हें कार्यालय पर ही रोका गया है।

 

श्रावस्ती : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जिला मुख्यालय पर धरना देने जा रहे सपाईयों को सिरसिया थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने गुलरा फटवा गांव के निकट से किया गिरफ्तार। सभी सपाईयों को सिरसिया थाने में बिठाया गया।

बुधवार शाम चौक से लेकर नख्खास में एडीजी, आइजी, डीएम और एसएसपी ने पैदल मार्च किया। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक, किसी तरह के उग्र प्रदर्शन की कतई इजाजत नहीं है। सभी से अपील है कि कानून का पालन करें। तीन अपर जिलाधिकारी और तीन दर्जन मजिस्ट्रेटों को कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर लगाया गया है। ड्रोन और सीसी कैमरे से चप्पे-चप्पे की निगरानी होगी। 

मुतवल्लियों के साथ बैठक 

शांति कायम रहे इसके लिए पुलिस-प्रशासन तमाम प्रयास कर रहे हैं। घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने थानों में मदरसों के मुतवल्लियों, सिविल डिफेंस समेत अन्य लोगों के साथ बैठक की। मुतवल्लियों से बच्चों को समझाने की अपील की गई। बच्चों को बताएं कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। मडिय़ांव थाने की बैठक में एएसपी ट्रांसगोमती राजेश कुमार श्रीवास्तव, एडीएम ट्रांसगोमती विश्वभूषण मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Recent News