img

Breaking News

  • मैक्स अस्पताल पर बड़ी लापरवाही का आरोप, जिंदा नवजात को बताया मृत

गोरखपुर।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भगवान कृष्ण को मर्यादा पुरुषोत्तम राम से अधिक पूजनीय बताया है। हमें खुशी है कि माध्यम चाहे जो भी हो मुलायम सिंह यादव भगवान राम और कृष्ण को याद तो कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने यदि डाक्टर राम मनोहर लोहिया को अपने राजनीतिक एजेंडे के रूप में इस्तेमाल करने के बजाए उनके विचारों को सही मायने में आत्मसात किया होता तो वह ऐसी टिप्पणी कभी नहीं करते। 

मुलायम सिंह को अध्ययन करना चाहिए : योगी 

योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में मीडियाकर्मियों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि भगवान राम, भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान भोलेशंकर को डा. राम मनोहर लोहिया ने बहुत अच्छी तरह समझा था। उनके बारे में बहुत अच्छा लिखा था। मुलायम सिंह को उसका अध्ययन करना चाहिए।

2019 में श्रीकृष्ण की प्रतिमा का होगा अनावरण

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने सैफई में भगवान श्रीकृष्ण की 50 फीट ऊंची प्रतिमा बनवाई है। मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण को पूरे देश का आराध्य बताया है। मुलायम सिंह ने कहा कि ‘ राम हमारे आदर्श हैं, लेकिन यह स्वीकार करना पड़ेगा कि श्रीकृष्ण ने समाज के हर तबके को समान माना। यही कारण है कि कृष्ण को पूरा देश समान रूप से पूजता है, जबकि राम सिर्फ उत्तर भारत में पूजे जाते हैं।’

सैफई में तैयार हुई श्रीकृष्ण की प्रतिमा

सैफई में भगवान कृष्ण की प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। 50 फीट ऊंची इस प्रतिमा का अनावरण अखिलेश यादव, लालू यादव और अन्य नेताओं द्वारा 2019 में किया जाएगा। 6 महीने में यह प्रतिमा तैयार कराई गई है। प्रतिमा निर्माण पर सैफई महोत्सव आयोजित करने वाली सैफई महोत्सव कमिटी ने धन खर्च किया है।  इस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव हैं और अखिलेश यादव सदस्य हैं।