img

Breaking News

     

    नई दिल्ली। 

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद टीम इंडिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 165 रन बनाए। जीत के लिए कीवी टीम को 166 रन बनाने होंगे। मनीष पांडे ने नॉटआउट 50, केएल राहुल ने 39 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से इश सोढ़ी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। हामिश बेनेट ने दो विकेट लिए।

     

    LIVE UPDATES:

    03:32 PM: न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे हो गए हैं। टीम को जीत के लिए 40 गेंदों पर 62 रन बनाने हैं वहीं भारत को जीत के लिए सात विकेट की जरूरत है। 

    03:28 PM: लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टॉम ब्रुस को क्लीन बोल्ड कर भारत को तीसरा विकेट दिलाया है। इस विकेट के साथ ही भारत ने एक बार फिर से मैच में वापसी कर ली है जहां एक तरफ कोलिन मुनरो की बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड तेजी के साथ लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा था। टीम का स्कोर 103-3 है। 

    03:24 PM: विराट कोहली की शानदार फील्डिंग के दम पर भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। कोलिन मुनरो रन आउट हो गए हैं। न्यूजीलैंड का स्काेर 97-2 है।

    03:12 PM: कोलिन मुनरो ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। इस मैच में न्यूजीलैंड की स्थिति काफी मजबूत है। टीम का स्कोर 87-1 है।

    03:03 PM: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली है। वो अब तक 32 गेंदों में 41 रनों की पारी खेल चुके हैं। इसमें तीन छक्के और तीन चौके शामिल है। इसी के साथ टीम का स्कोर 50 के पार हो गया है। 

    02:53 PM: न्यूजीलैंड के ओपनर कोलिन मुनरो ने शार्दुल ठाकुर को निशाने बनाते हुए छठे ओवर की पहली तीन गेंदों पर तीन बाउंड्री लगाईं। इसमें एक छक्का और दो चौके शाामिल हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 39-1 है।

    02:48 PM: न्यूजीलैंड को 4.2 ओवर में 22 रनों पर मार्टिन गप्टिल के रूप में पहला झटका लगा। गप्टिल 8 गेंद पर 4 रन बनाकर केएल राहुल को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। भारतीय टीम को मिली पहली सफलता।

    02:40 PM: न्यूजीलैंड ने तीन ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 12 रन बनाए हैं। कोलिन मुनरो 8 और मार्टिन गप्टिल 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। भारतीय तेज गेंदबाजों शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह ने अभी तक काफी कसी हुई गेंदबाजी की है। तीनों गेंदबाजों ने ही मुनरो और गप्टिल को खुलकर खेलने का अभी तक मौका नहीं दिया है।

    02:36 PM: जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए हैं। भारत का स्कोर ज्यादा नहीं है और ऐसे में कसी गेंदबाजी से ही भारत इस मैच में जीत दर्ज कर सकता है।

    02:35 PM: दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 9/0, अभी तक शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी ने कसी हुई गेंदबाजी की है। दोनों ने इन दोनों बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है। मार्टिन गप्टिल 2 और कोलिन मुनरो 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

    02:24 PM: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो और मार्टिन गप्टिल ने पारी का आगाज किया है। भारत की ओर से पहला ओवर शार्दुल ठाकुर कर रहे हैं।

    02:13 PM: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन मनीष पांडे ने बनाए। पांडे 50 और नवदीप सैनी 11 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

    02:10 PM: आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर सिंगल के साथ मनीष पांडे का 50 रन पूरे।

    02:05 PM: 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 154/8, मनीष पांडे 42 और नवदीप सैनी 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। आखिरी ओवर में टीम इंडिया ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेगी।

    01:55 PM: भारत ने 8वां विकेट गंवा दिया है। 17.5 ओवर में 143 रनों पर भारत को आठवां झटका लगा। युजवेंद्र चहल एक रन बनाकर टिम साउदी का शिकार बने। मनीष पांडे 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

    01:50 PM: 17वें ओवर में शार्दुल ठाकुर के रूप में टीम इंडिया को लगा सातवां झटका। शार्दुल ठाकुर 15 गेंद पर 20  रन बनाकर आउट हुए। मनीष पांडे 31 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

    01:44 PM: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 112/6, मनीष पांडे 24 और शार्दुल ठाकुर 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है, वहीं कीवी गेंदबाज इन दोनों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दे रहे हैं।

    01:36 PM: मनीष पांडे ने तीन रन लेकर भारत का स्कोर 100 रनों तक पहुंचाया।

    01:35 PM: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 97/6, मनीष पांडे 14 और शार्दुल ठाकुर 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

    01:30 PM: 12वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर के रूप में टीम इंडिया को छठा झटरका लगा। वॉशिंगटन बिना खाता खोले मिशेल सैंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए।

    01:25 PM: 10वें ओवर में टीम इंडिया को पांचवा झटका लगा है। शिवम दुबे 12 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया का स्कोर 84 रन पर 5 विकेट हो गया है। फिलहाल क्रीज पर मनीष पांडे मौजूद हैं। 

    01:19 PM: केएल राहुल के रूप में टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। राहुल 39 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया फिलहाल काफी मुश्किल में फंसी नजर आ रही ैह। राहुल इश सोढ़ी की गेंद पर आउट हुए। मनीष पांडे और शिवम दुबे के कंधे पर अब बड़ी जिम्मेदारी है।

    01:07 PM: 6.3 ओवर में टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा विकेट गंवा दिया। अय्यर 7 गेंद पर महज 1 रन बनाकर आउट हुए। इश सोढ़ी की गेंद पर टिम सीफर्ट ने उन्हें स्टंपिंग आउट किया। राहुल का साथ देने क्रीज पर शिवम दुबे आए हैं।

    01:04 PM: भारत का स्कोर 6 ओवर के बाद 51/2, केएल राहुल 26 जबकि श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। कीवी गेंदबाजों ने भारतीय टीम के रनों की रफ्तार पर रोक लगाई है।

    12:58 PM: 4.3 ओवर में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। हामिश बेनेट की गेंद पर कप्तान विराट कोहली मिशेल सैंटनर को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। विराट ने 9 गेंद पर 11 रनों की पारी खेली। राहुल का साथ देने क्रीज पर श्रेयस अय्यर आए हैं। 

    12:54 PM: 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 40/1, राहुल 24 और विराट तीन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

    12:49 PM: केएल राहुल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी। भारत ने तीन ओवर में एक विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। राहुल 11 गेंद पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि विराट कोहली 3 गेंद पर 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

    12:44 PM: दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 22/1, केएल राहुल 10 और कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद। संजू सैमसन आउट होने वाले बल्लेबाज हैं।

    12:40 PM: भारत ने 1.3 ओवर में 14 रनों पर अपना पहला विकेट गंवाया। स्कॉट कुगेलजिन की गेंद पर संजू सैमसन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में मिशेल सैंटनर को कैच थमा बैठे। सैमसन 5 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल का साथ देने क्रीज पर कप्तान विराट कोहली आए हैं।

    12:30 PM: भारतीय पारी का आगाज करने के लिए संजू सैमसन और केएल राहुल मैदान पर उतरे। न्यूजीलैंड की ओर से पहला ओवर टिम साउदी कर रहे हैं।

    न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। केन विलियमसन कंधे की चोट के चलते इस मैच से बाहर हो गए हैं। कॉलिन डि ग्रैंड होम की जगह कीवी टीम में टॉम ब्रूस को जगह मिली है, जबकि केन विलियमसन की जगह डेरेल मिशेल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में तीन चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले हैं। इस मैच में रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा को आराम दिया गया है। उनकी जगह संजू सैमसन, नवदीप सैनी और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह मिली है।

    भारत का प्लेइंग XI: संजू सैमसन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी।

    न्यूजीलैंड का प्लेइंग XI: मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, टॉम ब्रूस, टिम सीफर्ट, मिशेल सैंटनर, स्कॉट कुगेलजिन, टिम साउदी (कप्तान), इश सोढ़ी, हामिश बेनेट, डेरेल मिशेल।

    भारत सीरीज में पहले ही 3-0 से अजेय बढ़त बना चुका है। सीरीज का तीसरा मैच बुधवार (29 जनवरी) को खेला गया था, जिसे भारत ने सुपर ओवर में जीता था। भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड में कोई टी20 इंटरनेशनल सीरीज अपने नाम की है।